लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की नगराम पुलिस (Nagram Police) ने लग्जरी सफारी गाड़ी से गांजा तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और अन्य सामान बरामद किया है। नगराम पुलिस ने चेकिंग के दौरान काले रंग की टाटा सफारी से दोनों आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12.750 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। इसके अलावा, उनके पास से सफारी गाड़ी, 3 मोबाइल फोन और 3100 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये। गिरफ्तार आरोपी सचिन सिंह और सत्यम सिंह बताए गए। पूछताछ में लखनऊ और आसपास के जिलों में गांजा सप्लाई करने की बात सामने आने का पुलिस का दावा।
नगराम पुलिस के अनुसार गांजे की खेप गोंडा के जरवल और आसपास के इलाकों से उपलब्ध कराई जाती थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगराम थाने में NDPS एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।।


