26 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

कानपुर एक्सप्रेस-वे का 10 किमी एलिवेटेड हिस्सा दो दिन रहेगा बंद

Must read

 

बनी से किसान पथ रोड तक लखनऊ जाने वाले वाहनों पर रोक, रविवार से फिर शुरू होगा आवागमन

उन्नाव। कानपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक्सप्रेस-वे के करीब 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हिस्से को मरम्मत कार्य के चलते दो दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बनी से किसान पथ रोड तक लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
बताया गया है कि सड़क पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रविवार से मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article