बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मुकदमा रामनगर थाने में दर्ज किया है।
बताया गया है कि 13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब FIR दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।


