31 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

सूरज डायग्नोस्टिक्स की द्वितीय वर्षगांठ पर सुंदरकांड व भंडारा

Must read

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित सूरज डायग्नोस्टिक्स की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजीव कुमार पाठक ने की। सूरज डायग्नोस्टिक्स के डॉ. वैभव पाठक ने सपत्नीक सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन एवं आरती का आयोजन किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर 12:30 बजे भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेई, अखिलेश पांडेय, भानु प्रताप (एटीएस), टिंकू मिश्रा, आशुतोष पटेल, मृदुल चतुर्वेदी सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहगढ़ चंद्र वर्मा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि संस्था की द्वितीय वर्षगांठ को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के रूप में मनाते हुए सुंदरकांड, हवन, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article