30 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

पुलिस को चकमा दे सपाइयो ने फूंका सरकार का पुतला

Must read

कन्नौज। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट मे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस को चकमा देकर सरकार का पुतला फूंक दिया जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहोल बन गया। पुतले का धुंआ देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और जलता पुतला छीन कर बुझा दिया।
हुआ कुछ यूं कि एडीएम आवास के सामने मैदान मे सपा ने धरना प्रदर्शन के लिए टेन्ट लगाया था। सपा के धरना प्रर्दशन को ध्यान मे रखते हुए भारी पुलिस बल लगाया गया था।जब सपा नेता सरकार के विरोध मे भाषण कर रहे थे तभी टेन्ट के पीछे से अचानक धुंआ उठता नजर आया। धुंआ देख पुलिस चौकन्नी हो गई लेकिन तब तक कार्यकर्ताओ ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल रहे पुतले को छीन कर बुझा दिया।
पुतला जलने के बाद एलआईयू और खुफिया तन्त्र मे इस बात को लेकर चर्चा रही कि भारी पुलिस बल के बाबजूद आखिर धरना स्थल पर पुतला पहुंचा कैसे।
बताते है कि बड़े ही गोपनीय तरीके से पुतले को कार मे रखकर लाया गया और टेन्ट के पीछे कार को खडी किया गया। जैसे ही मौका मिला पुतले को निकाल कर आग के हवाले कर दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article