कन्नौज। सोमवार को कलेक्ट्रेट मे आलू एवं खाद की समस्या को लेकर हुए धरना प्रदर्शन मे सपा नेत्री की आलू से भरी कांवड़ आर्कषण का केन्द्र रही और प्रदर्शन मे कांवर की चर्चा भी रही।
सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे कन्नौज विधान सभा से सपा की टिकट की प्रबल दावेदार है।वह राजनीति मे काफी सक्रिय है और महिलाओ को लेकर कई बार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी है। आज के प्रदर्शन मे उनकी कांवड़ सुर्खियों मे रही।
शशिमा सिंह ने कहा कि सरकार किसान से ज्यादा कांवर यात्रा पर ध्यान दे रही है इसलिए उन्होने आलू की कांवर बनाकर डीएम को समर्पित करने का निर्णय किया।
शशिमा सिंह की आलू की कांवर रही चर्चा में


