नवाबगंज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रशूलपुर पिलखना निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद सोमवार शाम नवाबगंज से अपने घर वापस जा रहे थे। वह घर से शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल से निकले थे। बताया गया कि वह नवाबगंज में सोलर पैनल चेंज कराने के लिए आए थे।
नवाबगंज-अचरा मार्ग पर पहुंचने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में योगेंद्र सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।
सीएचसी में फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन नवाबगंज सीएचसी पहुंचे और घायल का हाल जाना।


