31 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

यातायात विभाग में जिम्मेदारियों को लेकर खींचतान

Must read

 

टीआई की तैनाती के बाद भी नहीं थमा विवाद

फर्रुखाबाद। यातायात विभाग में जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र को लेकर खींचतान का मामला लगातार चर्चा में है। करीब आठ महीने की यातायात संबंधी प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उच्च स्तर से ओम प्रकाश पांडे को फर्रुखाबाद में यातायात निरीक्षक के पद के लिए भेजा गया था। कई महीने बाद उन्हें जनपद में टीआई पद पर तैनाती मिली।
ओम प्रकाश पांडे की तैनाती के बाद पूर्व में यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे टीएसआई सत्येंद्र कुमार को इस पद से हटा दिया गया। इसके बावजूद दोनों के बीच कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों को लेकर तनातनी की स्थिति बनी रहने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो चुकी है।वर्तमान में क्षेत्राधिकारी यातायात का प्रभार सीओ सिटी अभय वर्मा के पास है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र कुमार को अलग से वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिससे वह यातायात संबंधी कार्यों के लिए क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। इससे विभाग में अधिकार क्षेत्र और जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विभागीय सूत्रों के बीच यह भी चर्चा है कि सत्येंद्र कुमार की उच्च स्तर पर अच्छी पकड़ बताई जाती है। इसी को लेकर टीआई की तैनाती के बावजूद पूर्व यातायात प्रभारी की सक्रियता को लेकर पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच चल रही खींचतान के पीछे यातायात व्यवस्था में होने वाली वसूली और उसके बंटवारे को लेकर भी विवाद होने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत या जांच सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article