32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

प्रभारी मंत्री की बैठक में पुलिस के खिलाफ फूटा भाजपा के जिम्मेदार नेताओं का गुस्सा

Must read

 

– कोरीखेड़ा हत्याकांड समेत कई मामलों और पुलिस की मनमानी पर जताई गईं नाराजगी
– मंत्री ने सुधार का दिया आश्वासन

फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सामने गुरुवार भाजपा कोर कमेटी व कई जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्यक्त किया । कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर चर्चा के दौरान जिम्मेदारों ने पुलिस पर भड़ास निकाली,कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरीखेड़ा गांव के आशुतोष गुप्ता हत्याकांड का मामला प्रमुखता से उठाया गया। दस वर्षीय आशुतोष का 10 दिसंबर 2025 को अपहरण हुआ था और चार दिन बाद उसका शव आलू के खेत में मिला था। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर लगातार असंतुष्टता जाहिर की गईं, निराश होकर पीड़ित परिवार ने न्यायालय का भी रुख किया है।
मामला उस समय और गंभीर हो गया था,जब बीती 3 सितंबर को मुख्यमंत्री के जिले में कार्यक्रम के दौरान न्याय की गुहार लगाने जा रहे पीड़ित परिवार और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया। परिवार ने पुलिस पर उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोकने और उनके साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
भाजपा पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस का रवैया पूरी तरह निष्पक्ष, संवेदनशील और जवाबदेह होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि यदि पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचता है तो उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनना पुलिस की जिम्मेदारी है।
बैठक पुलिस पर लगे आरोपों को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया प्रभारी मंत्री के आश्वासन के बाद बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों का आक्रोश कुछ शांत हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article