32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

प्रधानाचार्यों का प्रांतीय अधिवेशन आज, तदर्थ प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण की उठेगी मांग

Must read

 

– गांधी भवन सभागार में जुटेंगे प्रदेशभर के हजारों प्रधानाचार्य
– डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय अधिवेशन राजधानी लखनऊ के गांधी भवन सभागार में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन में प्रदेशभर से हजारों प्रधानाचार्य शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

अधिवेशन में प्रधानाचार्यों की विभिन्न लंबित समस्याओं और शैक्षिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इसमें विशेष रूप से तदर्थ प्रधानाचार्यों को नियमित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
परिषद से जुड़े प्रधानाचार्यों का कहना है कि लंबे समय से तदर्थ व्यवस्था के तहत जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण को लेकर सरकार को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। उनका तर्क है कि वर्षों से विद्यालयों की प्रशासनिक और शैक्षिक जिम्मेदारियां निभा रहे प्रधानाचार्यों के भविष्य को लेकर स्थायी समाधान जरूरी है।
अधिवेशन के दौरान प्रधानाचार्य परिषद सरकार के समक्ष अपनी अन्य मांगें भी रखेगी। इसमें विद्यालयों के सुचारु संचालन, प्रधानाचार्यों के अधिकारों, प्रशासनिक दायित्वों और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विषय शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों की मौजूदगी को देखते हुए इसे संगठन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानाचार्य परिषद को उम्मीद है कि उपमुख्यमंत्री के सामने उठाई जाने वाली मांगों पर सरकार सकारात्मक रुख अपनाएगी और वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article