बीकेटी के कठवारा स्थित मंझी पुल के पास मिला शव, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया
लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र में गोमती नदी में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कठवारा क्षेत्र के मंझी पुल के पास नदी में दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान और नदी में पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


