32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

मरीज की जेब से 300 रुपये पार, टप्पेबाजी से मचा हड़कंप

Must read

क्रासर
कई बार हो चुकी है ऐसी वारदाते
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय की ओपीडी में इलाज और दवा लेने पहुंचे एक मरीज की जेब से टप्पेबाज ने तीन सौ रुपये पार कर दिए। जेब से रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही मरीज के होश उड़ गए। उसने आसपास काफी देर तक टप्पेबाज की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
बताया गया कि हरदोई निवासी श्यामलाल बुखार की दवा लेने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय पहुंचे थे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ के बीच वह चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी टप्पेबाज ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया।
श्यामलाल के मुताबिक, उन्हें इस बात का जरा भी आभास नहीं हुआ कि किसी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए हैं। कुछ देर बाद जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उसमें रखे तीन सौ रुपये गायब मिले। रुपये गायब देखकर वह भौचक्के रह गए और तत्काल आसपास मौजूद लोगों से जानकारी करने लगे।
मरीज ने ओपीडी परिसर और आसपास टप्पेबाज को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के बीच हुई इस घटना से अन्य मरीज और तीमारदार भी सतर्क हो गए।
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों द्वारा वारदात किए जाने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की जरूरत है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article