30 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

पिस्टल की बट से दरोगा ने फोड़ा भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर, कांग्रेस ने घेरते हुए बोला तीखा हमला

Must read

लखनऊ: योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के दावों के बीच लखनऊ के बंथरा थाने (Banthra Police Station) से सामने आया एक कथित पुलिस बर्बरता का मामला व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आरोप है कि फरियाद लेकर पहुंचे. भाजपा बूथ अध्यक्ष (BJP booth president) को ही दरोगा ने पिस्टल की बट से सिर पर वार कर दिया और लाठियों से पीटा जब सत्ताधारी दल का कार्यकर्ता ही थाने में कथित तौर पर पुलिसिया दबंगई का शिकार होने का आरोप लगाए, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा जमीन पर कितना असरदार है?

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा है। कांग्रेस ने घेरते हुए कहा कि लखनऊ के बंथरा थाने में कानून-व्यवस्था की ऐसी धज्जियां उड़ीं कि फरियाद लेकर पहुंचे भाजपा बूथ अध्यक्ष को ही दरोगा ने पिस्टल की बट से सिर फोड़कर लाठियों से नवाज दिया, जब सत्ताधारी पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता खाकी की इस बेलगाम दबंगई और बर्बरता का शिकार हो रहे हैं, तो जरा सोचिए कि इस व्यवस्था में आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

आगे कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ जहां सुशासन और अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के लंबे-चौड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का यह रवैया साफ दिखाता है कि खाकी अब पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है और बीजेपी की अपनी ही सरकार में उनके कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं बची है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article