28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

मोदी-मर्ज़ के बीच भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को नई धार

Must read

 

फोन पर हुई बातचीत में व्यापार, निवेश से लेकर रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा तक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच शुक्रवार को फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का महत्वपूर्ण पड़ाव मना रहे हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को नए क्षेत्रों में विस्तार देने पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति बनी।
बातचीत में रक्षा क्षेत्र और स्वच्छ ऊर्जा को भी महत्वपूर्ण सहयोग क्षेत्र के रूप में रेखांकित किया गया। दोनों देशों के बीच तकनीक और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ।
शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को विस्तार देने तथा दोनों देशों के बीच प्रतिभा और कुशल पेशेवरों के आवागमन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी संबंधों को और गति देने के लिए उच्चस्तरीय संपर्क लगातार बढ़ाने पर सहमति जताई। माना जा रहा है कि यह बातचीत दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article