31 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Must read

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनता तक पहुंचाई जाएंगी सरकार की योजनाएं

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है।
अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अभियान की जिम्मेदारी में धर्मवीर प्रजापति, संदीप सिंह और बेबी रानी मौर्य को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा गिरीश चंद्र यादव, जसवंत सिंह सैनी, दयाशंकर सिंह और जेपीएस राठौड़ को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े मंत्री जेपीएस राठौड़ को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। वह गंगाजल लेकर गुजरात के वडनगर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने, जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देने और सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनता से जुड़ने पर जोर रहेगा।
भाजपा और सरकार की ओर से अभियान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों के साथ ही जिलों और स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article