28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

बेसिक शिक्षा में डीएम का बड़ा एक्शन, डीसी निर्माण भारती मिश्रा की सेवा समाप्त

Must read

 

फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में निर्माण कार्यों और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से उठते सवालों के बीच जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बड़ा एक्शन लिया है। निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में जिला समन्वयक (डीसी) निर्माण भारती मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी गई है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। डीएम की सख्ती को बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारती मिश्रा की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व में भी शिकायतें और गंभीर आरोप सामने आते रहे थे। विद्यालयों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जाते रहे। शिकायतों में ठेकेदारी से जुड़े हितों और रिश्तेदारों को काम दिलाने को लेकर भी सवाल उठते रहे। शिकायतों में यह आरोप भी लगाए जाते रहे कि उनके सगे चाचा अमित मिश्रा को निर्माण संबंधी ठेकेदारी में लाभ पहुंचाया गया।

इसी तरह विद्यालय निरीक्षण और निर्माण कार्यों के नाम पर वसूली तथा कमीशनखोरी को लेकर भी शिकायतें और आरोप चर्चा में रहे। लंबे समय तक इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठते रहे। अब निर्माण कार्यों में लापरवाही के आधार पर भारती मिश्रा की सेवा समाप्त होने के बाद पुराने आरोपों और शिकायतों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विभागीय कामकाज को लेकर उठते सवालों के बीच यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकारी विद्यालयों के निर्माण और कायाकल्प से सीधे बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा का माहौल जुड़ा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में केवल रंगाई-पुताई कराकर जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जाएगी। कायाकल्प योजना के सभी 19 मानकों को पूरा कराना होगा और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने पीएमश्री विद्यालयों में कमियां मिलने पर कायमगंज, मोहम्मदाबाद, बढ़पुर, शहर, कमालगंज और शमसाबाद के खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जर्जर भवनों को एक सप्ताह में ध्वस्त कराने को कहा गया है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्नीचर नहीं पहुंचाने वाली कार्यदायी संस्था एसके ट्रेडर्स का वर्क ऑर्डर निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए गए हैं।डीएम की कार्रवाई ने बेसिक शिक्षा विभाग को साफ संदेश दिया है कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता और कागजी खानापूर्ति अब बर्दाश्त नहीं होगी। भारती मिश्रा की सेवा समाप्ति से जहां विभाग में जिम्मेदारी तय होने का संदेश गया है

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article