30.2 C
Lucknow
Thursday, September 10, 2026

जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंजा रामनगर, धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण डोल यात्रा

Must read

घरों के सामने श्रद्धालुओं ने उतारी आरती, भजनों पर झूमते रहे युवा
रामनगर (बाराबंकी)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में गुरुवार को रामनगर कस्बा भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्री राम जानकी पंचायती मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की डोल यात्रा धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती से डोल यात्रा का स्वागत किया गया। ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’ के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा।
डोल यात्रा से पहले श्री राम जानकी पंचायती मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती हुई। पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, अनूप पांडेय, बिन्ना दुबे, पुजारी राजू, बार महामंत्री कमल तिवारी, पंकज समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
पूजन के बाद भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित पालकी को श्रद्धालुओं ने कंधे पर उठाया। मंदिर से शुरू हुई डोल यात्रा कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों, मुख्य मार्ग और अंदर बाजार से होकर गुजरी। यात्रा के पहुंचते ही लोगों में भगवान के दर्शन और आरती को लेकर उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
डोल यात्रा में सजे-धजे घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। भजन मंडली कृष्ण भजनों की धुन बिखेरते हुए चल रही थी। वहीं युवा हाथों में केसरिया ध्वज लेकर डीजे की धुन पर उत्साह से झूमते नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग पर कृष्ण भक्ति के गीत और जयकारे गूंजते रहे।
भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल और गौरीकांत दीक्षित ने भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह के साथ पुलिस बल ने मार्ग पर व्यवस्था संभाली।
डोल यात्रा में विश्वनाथ शुक्ला, सुभाष तिवारी, ब्रजेंद्र तिवारी, विमल शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में देर तक धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article