29 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर ‘सेवा एवं संकल्प अभियान’ की तैयारी तेज

Must read

 

कन्नौज। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा एवं संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कन्नौज की तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी ‘छोटू’ उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ की भावना के साथ वाराणसी से वड़नगर तक बाइक यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा में प्रत्येक जिले से 10-10 कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें कन्नौज से भी 10 कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सुशासन एवं जनसेवा के सफर को समर्पित होगी। कार्यकर्ता कर्मभूमि से जन्मभूमि तक की इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संघर्ष, सेवा और सुशासन की प्रेरणादायी यात्रा को जानेंगे और उससे प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजयुमो कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।

बैठक में अनिकेत पटेल,कवींद्र बाजपेयी,मंगलम पांडेय, व्योम शुक्ला, मोनू चौहान, ऋषभ मिश्रा, प्रदीप कश्यप, अतुल वर्मा, अंशुल मिश्रा, शशांक मिश्रा, आर्यन कटियार, मानव गुप्ता, अजीत पांडेय, हिमांक त्रिपाठी,कुलदीप त्रिपाठी, राहुल दुबे,रुद्र भदौरिया,विराट मिश्रा,सक्षम गुप्ता,पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article