19.9 C
Lucknow
Thursday, March 5, 2026

जवाहर सिंह के बयान के वक्त मौजूद थे नगर अध्यक्ष, राघव दत्त मिश्रा अब सोशल मीडिया पर फैला रहे भ्रम, नहीं थे मौजूद

Must read

फर्रुखाबाद, यूथ इंडिया संवाददाता – वरिष्ठ वकील और बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के दौरान सपा नगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा की मौजूदगी पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के वीडियो और तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जब गंगवार मंच से संबोधन कर रहे थे, उस वक्त राघव दत्त मिश्रा न सिर्फ वहां मौजूद थे, बल्कि फोटो खींचते हुए मुस्कराते भी नजर आ रहे हैं।

इसके बावजूद राघव दत्त मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर अपने समाज और समर्थकों के बीच यह कहा जा रहा है कि वह उस समय वहां मौजूद नहीं थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो इस दावे को झूठा साबित कर रही हैं।

इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। आम जनता का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को पारदर्शिता और सच्चाई का पालन करना चाहिए, ना कि बयानबाज़ी से बचने के लिए भ्रम फैलाना।

इस मामले पर अभी तक सपा के शीर्ष नेतृत्व की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article