28 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज, 6280 वाट का अवैध कनेक्शन पकड़ा

Must read

 

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चेकिंग के दौरान टीम ने उपभोक्ता के परिसर में मीटर से पहले सर्विस केबल काटकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था। जांच में करीब 6280 वाट का घरेलू विद्युत भार चोरी से चलता मिला।

विद्युत विभाग की टीम ने 7 सितंबर को चेकिंग के दौरान यह मामला पकड़ा। रिपोर्ट के अनुसार मीटर की इनपुट सर्विस केबल को मीटर से पहले काटकर दो केबल जोड़कर परिसर के अंदर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर विरोध के चलते सामग्री जब्त नहीं की जा सकी, जबकि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग विभाग ने सुरक्षित कराई है।

मामले में सुभाष चंद्र अहिरवार पुत्र स्व. राम सनेही निवासी मोहल्ला राजा राम, फतेहगढ़ के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्युत विभाग ने नियमानुसार विद्युत चोरी का आकलन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article