30 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

जसमई तिराहे के पास अंडरपास की जगह बनेगा आरसीसी बॉक्स कलवर्ट, आज से यातायात बंद

Must read

 

एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होने से आवागमन रहेगा बाधित, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

फर्रुखाबाद। एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-121) पर जसमई तिराहे के निकट पूर्व निर्मित अंडरपास (पुलिया) क्षतिग्रस्त एवं यातायात की दृष्टि से असुरक्षित होने के कारण अब उसकी जगह आरसीसी बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को इसके निर्माण के लिए सक्षम स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड फतेहगढ़ के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक निर्माण कार्य 8 सितंबर 2026 से शुरू किया जाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के दौरान उक्त स्थल पर यातायात पूर्णतः अवरुद्ध/बाधित रहेगा।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य की अवधि में उक्त मार्ग के स्थान पर अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें।
इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में निर्माण शुरू होने के साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। निर्माण कार्य पूरा होने तक जसनई तिराहे के निकट संबंधित हिस्से से आवागमन संभव नहीं रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article