जामताड़ा: साइबर अपराध (Cyber crimes) के खिलाफ जामताड़ा पुलिस (Jamtara Police) ने कार्रवाई तेज करते हुए मिहिजाम थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार (arrested) किया है। पुलिस ने दोनों को चरकापहाड़ी मोड़ के पास छापेमारी के दौरान पकड़ा। आरोपितों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को साइबर ठगी से जुड़े आरोपितों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए पुनि-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।
गठित टीम ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड मिले।छापेमारी टीम में पुनि प्रशांत कुमार, पुनि मनीष कुमार गुप्ता और पुअनि हीरालाल महतो भी शामिल थे।
पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच कर रही है। इसके जरिए साइबर ठगी से जुड़े संभावित संपर्कों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि साइबर अपराध से जुड़े इस मामले में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


