29 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की हत्या, लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के नांगलोई इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग छात्र (student) की हत्या (murdered) का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अतुल (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। वह नांगलोई के राव विहार इलाके का रहने वाला था और 9वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में तीन नाबालिगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर अतुल अपने एक क्लासमेट कृष्णा (बदला हुआ नाम) और 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ घूम रहा था। बताया जा रहा है कि अतुल और छात्रा एक-दूसरे के करीब थे। इसी दौरान जब तीनों भूतों वाली गली से गुजर रहे थे, तभी सामने से तीन नाबालिग आते दिखाई दिए। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, अतुल की इन तीनों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जिस छात्रा के साथ अतुल घूम रहा था, उसके पहले पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग से संबंध थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था। पुलिस अब इसी पुराने विवाद को घटना की वजह से जोड़कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अतुल और 10वीं कक्षा की छात्रा के बीच दोस्ती होने के बाद छात्रा के पूर्व परिचित नाबालिग और अतुल के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार को नाबालिग ने छात्रा को अतुल के साथ घूमते देखा और इस बात को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ वहां से चला गया।

कुछ देर बाद तीनों नाबालिग दोबारा अतुल के पास पहुंचे। उस समय अतुल अपने क्लासमेट कृष्णा के साथ था। दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इसी दौरान नाबालिग के दोनों साथियों ने अतुल को पकड़ लिया और मुख्य आरोपी नाबालिग ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद अतुल घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

घटना के बाद तीनों नाबालिग मौके से फरार हो गए। वहीं, अतुल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की मदद से तीनों नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद तीनों को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article