31 C
Lucknow
Friday, September 4, 2026

चिनहट में ज्वैलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, पीली और सफेद धातु के आभूषण चोरी

Must read

 

हनुमान मार्केट की मां दुर्गा ज्वैलरी शॉप में वारदात, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों से अज्ञात चोरों की पहचान में जुटी

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के हनुमान मार्केट स्थित मां दुर्गा ज्वैलरी शॉप में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और वहां रखी आर्टिफिशियल पीली धातु की ज्वैलरी के साथ करीब 200 ग्राम सफेद धातु के आभूषण चोरी कर लिए।
वारदात की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोरी करने वाले दो अज्ञात व्यक्ति बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि चोरों के आने-जाने और वारदात के बाद भागने के रास्ते के बारे में जानकारी मिल सके।
पुलिस के मुताबिक दुकान संचालक की ओर से प्रार्थना पत्र मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए आभूषणों का सही विवरण जुटाने में लगी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article