27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

‘रामधन’ पर अखिलेश का वार, बोले- न भगवान माफ करेंगे न जनता

Must read

 

लखनऊ। राम मंदिर ट्रस्ट में पहले सीईओ की नियुक्ति की चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंदिर के चढ़ावे और चंदे से जुड़े कथित चोरी के मामले को उठाते हुए कहा कि नई व्यवस्था शुरू करने से पुरानी बातें भुलाई नहीं जा सकतीं।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़े मामले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े लोगों को राहत मिल गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बड़े नामों को क्लीन चिट मिल गई तो छोटे कर्मचारियों का क्या कसूर था। उन्होंने कहा कि ‘रामधन की चोरी न भगवान माफ करेंगे, न जनता।’

अयोध्या के विकास को लेकर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जितना पैसा विकास के नाम पर खर्च हुआ, उसके हिसाब से अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बन जाना चाहिए था। जमीन अधिग्रहण में गरीबों को उचित मुआवजा नहीं मिलने का भी उन्होंने आरोप लगाया।

अखिलेश ने किसानों, गन्ना भुगतान, आरक्षण और एक्सप्रेसवे की बदहाली जैसे मुद्दों पर भी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी की जनता बदलाव के लिए मतदान करेगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article