30 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

मौसी को मेले भेजकर मौसा की हत्या! 80 लाख के सोने के लालच में सिमरन ने प्रेमी संग रची साजिश

Must read

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के रोहिणी सेक्टर-3 में बुजुर्ग राकेश खन्ना की हत्या (murdered) के मामले में पुलिस की जांच में कथित साजिश और आरोपियों की भूमिका को लेकर अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने मामले में सिमरन, चिराग, पारस और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, हिमांशु सिमरन का प्रेमी है और जिम चलाता है। पुलिस का दावा है कि हत्या की पूरी साजिश सिमरन ने रची थी।

सिमरन मृतक राकेश खन्ना के साले की बेटी बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिमरन ने कथित तौर पर राकेश खन्ना की हत्या की योजना बनाई और इसके बाद अन्य आरोपियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की आपसी भूमिका और वारदात की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात के समय राकेश खन्ना घर में बिल्कुल अकेले थे। इसी दौरान चिराग और पारस घर के अंदर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि बाहर से पूरी स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी सिमरन और हिमांशु की थी। जांच के मुताबिक, जब चिराग और पारस घर के अंदर थे, तब सिमरन और हिमांशु बिल्डिंग के नीचे खड़े थे।

दोनों कथित तौर पर इस बात की निगरानी कर रहे थे कि आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि को न देख ले और किसी को शक न हो। पुलिस के मुताबिक, सिमरन राकेश खन्ना के साले की बेटी है और उसी ने कथित तौर पर पूरी साजिश की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में सिमरन, चिराग, पारस और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। हिमांशु को सिमरन का प्रेमी और जिम संचालक बताया जा रहा है।

जांच के अनुसार, साजिश को अंजाम देने से पहले सिमरन ने अपनी मौसी यानी राकेश खन्ना की पत्नी और परिवार के कुछ अन्य रिश्तेदारों को मेला दिखाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया था। पुलिस का आरोप है कि रिश्तेदारों के बाहर जाने के बाद राकेश खन्ना घर में अकेले रह गए और इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, वारदात वाले दिन सिमरन ने ही घर का सेंट्रल लॉक खुलवाया था। इसके बाद चिराग और पारस घर के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने राकेश खन्ना की हत्या कर दी। इस दौरान सिमरन और उसका कथित प्रेमी हिमांशु बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, ताकि आसपास किसी को संदिग्ध गतिविधि का पता न चले।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की नजर घर में रखे सोने और ज्वेलरी पर थी। हालांकि उन्हें अपेक्षित सामान नहीं मिला। जांच में सामने आया कि राकेश खन्ना ने बाकी ज्वेलरी पहले ही किसी जगह छिपा दी थी। आरोपियों के हाथ करीब 1.5 लाख रुपये की ज्वेलरी ही लगी। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद लूटी गई ज्वेलरी आरोपियों से बरामद कर ली गई है। मामले में सिमरन, चिराग, पारस और हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साजिश में उनकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article