नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने साकेत न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। 3 जून को लगी आग में 22 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 13 विदेशी नागरिक शामिल थे। आरोप पत्र पर 3 सितंबर को सुनवाई होगी और न्यायालय मामले का संज्ञान लेगा।


