27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

बारिश और तेज हवा से 33 केवी लाइन में फॉल्ट, 80 गांवों की बिजली गुल

Must read

 

राजेपुर। सोमवार देर रात से हो रही लगातार बारिश और तेज हवा के बीच मंगलवार को गंगा पार क्षेत्र की 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। चाचूपुर गांव के पास आई तकनीकी खराबी के चलते राजेपुर विद्युत केंद्र से जुड़े करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को उमस और अंधेरे के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से घरों के साथ ही दुकानों और अन्य जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ा। बारिश के कारण लाइन में फॉल्ट होने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराबी तलाशने में जुट गए। लगातार बारिश के बीच कर्मचारियों को मरम्मत कार्य करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजेपुर विद्युत केंद्र के अवर अभियंता हरिओम सिंह ने बताया कि चाचूपुर के पास 33 केवी लाइन में फॉल्ट की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को लगाया गया। खराबी का पता लगा लिया गया है और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही सभी प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article