27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत

Must read

 

मनौरी में हादसे से मचा हड़कंप, मृतकों में कई मासूम बच्चे; मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा शोक

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मनौरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आने से अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। विस्फोट के कारणों और फैक्ट्री के संचालन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

मृतकों में कई मासूम

हादसे में जान गंवाने वालों की सूची में कई बच्चों के नाम सामने आए हैं। मृतकों में प्रियांजलि (5 वर्ष), प्रवीण सिंह (13 वर्ष), जाह्नवी (12 वर्ष), आदित्य (12 वर्ष), रवि (8 वर्ष), ज्ञान सिंह (40 वर्ष), आदित्य (8 वर्ष), अंजू (32 वर्ष), विक्रम सरोज (35 वर्ष), अंश (6 वर्ष) और नन्हा (4 वर्ष) शामिल हैं।

एक ही परिवार अथवा आसपास के लोगों के हादसे की चपेट में आने की आशंका से इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे में प्रभावित लोगों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी के मनौरी में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए इस हादसे ने जिले में अवैध रूप से संचालित विस्फोटक और पटाखा निर्माण इकाइयों की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article