31 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां पूरी

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि संभावित संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। लोहिया अस्पताल समेत स्वास्थ्य इकाइयों में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और पर्याप्त बेड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संभावित मरीजों की पहचान, निगरानी और समय से उपचार की व्यवस्था सक्रिय रखने को कहा है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

सीएमओ ने लोगों से खांसते और छींकते समय मुंह-नाक ढकने, नियमित रूप से हाथ साफ करने तथा संक्रमित या बीमार व्यक्ति के संपर्क से बचने की अपील की। बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लक्षणों को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं होगा। विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article