31 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

PDA जनपंचायत में गूंजा 2027 का संदेश, राजपाल कश्यप ने भरी हुंकार

Must read

 

भगवंतपुर में सपा की PDA जनपंचायत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, अरविंद सिंह यादव बोले-सपा सरकार में क्षेत्र को मिले 9 पावर हाउस

यूथ इंडिया छिबरामऊ कन्नौज

छिबरामऊ। विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित PDA जनपंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता नजर आया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 9 पावर हाउस स्थापित किए गए, वहीं तालग्राम ब्लॉक के गांव-गांव में पानी की टंकियां लगवाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया गया।वहीं डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार में कश्यप समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने PDA के सभी वर्गों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करने तथा पार्टी की नीतियों और PDA के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।सिकंदरपुर नगर पंचायत के पूर्व सपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश बाथम उर्फ सत्तन ने मंच का संचालन करते हुए PDA समाज के लोगों से 2027 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने दावा किया कि PDA के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कलीम खान, उमेश पाल, विधानसभा अध्यक्ष सत्तन कश्यप, बाबा रामप्रकाश, लालू ठेकेदार, अर्पित शुक्ला, राशिद फारुकी, वीरेंद्र कश्यप, ग्रीश चंद्र कश्यप, राहुल कश्यप, मनोज बाथम, अवनीश कश्यप, अतुल कश्यप, भगवान दास जाटव, बलवीर बाथम, अमन खान, तस्लीम वारसी, कमलजीत कश्यप, श्याम बाबू कश्यप, अनीश कश्यप, ब्रजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिकंदरपुर में फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

PDA जनपंचायत के बाद डॉ. राजपाल कश्यप का काफिला सिकंदरपुर नगर पंचायत पहुंचा। यहां सपा के पूर्व प्रत्याशी रहे सत्य प्रकाश बाथम उर्फ सत्तन और बाबा मार्केट के संचालक सपा नेता सदाव अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान देवकांत दुबे, निर्भय यादव, सभासद सतपाल यादव, सुशील कठेरिया, कृपा शंकर, गौरव कश्यप समेत कई लोगों ने सपा नेता का स्वागत किया।

दिवंगत रवि कश्यप के परिवार से मिले राजपाल कश्यप

इसके बाद सपा नेता का काफिला रौतामई गांव पहुंचा, जहां उन्होंने दिवंगत रवि कश्यप के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक की पत्नी मोनी तथा बच्चों अंश (9 वर्ष), अभिनय (4 वर्ष) और अनुष्का (10 वर्ष) से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि वह पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से बात कर परिवार की आर्थिक मदद कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने परिवार की स्थिति की जानकारी भी ली।इसके बाद रौतामई गांव में PDA पंचायत को संबोधित किया गया। यहां पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

सुलनपुर तामियापुर में भी PDA पंचायत, 2027 को लेकर लामबंदी

रौतामई के बाद सपा नेताओं का काफिला सुलनपुर तामियापुर गांव पहुंचा, जहां PDA जनपंचायत को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और PDA के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने पर जोर दिया गया। देर शाम तक कार्यक्रम जारी रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article