रनियां पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को दबोचा, तमंचे-कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद
कानपुर देहात। 25 अगस्त को हुई गोकशी की घटना में वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी रनियां पुलिस की तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में सलमान और फजल घायल हो गए, जबकि उनके साथी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए गए हैं। घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया गया कि तीनों आरोपी 25 अगस्त को हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस को उनकी तलाश थी। इसी दौरान रनियां पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बरामद हथियारों और घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।


