27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

Must read

 

डंपर बैक करने के दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस से हुई भिड़ंत, 18 यात्री घायल

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में कुल 49 यात्री सवार थे। डंपर को पीछे की ओर बैक किए जाने के दौरान तेज रफ्तार बस उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article