28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

प्राथमिक विद्यालय महोलिया में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को विकासखंड राजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय महोलिया का औचक निरीक्षण कर शिक्षण कार्य और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में छात्र पंजीकरण, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, शिक्षक उपस्थिति और विद्यालय अनुशासन की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति, बच्चों की नियमित उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का नियमित मूल्यांकन करने को कहा।

उन्होंने विद्यालय परिसर और कक्षाओं में बेहतर साफ-सफाई तथा बच्चों को मानकों के अनुरूप पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उनके शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा।

डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार कराने तथा नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षा और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article