29 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

पांच मंजिला अस्पताल में आग, मची अफरा-तफरी

Must read

 

बरेली। मिनी बाईपास स्थित नवोदय अस्पताल की ऊपरी मंजिल में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। आग लगते ही पूरे अस्पताल में धुआं भर गया और फायर अलार्म बजने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों ने जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ लगाई। नवजात बच्चों को परिजन गोद में लेकर निकले, जबकि गंभीर मरीजों को कर्मचारियों ने स्ट्रेचर से बाहर पहुंचाया।

हादसे के समय अस्पताल में करीब 35-40 मरीज भर्ती थे और ओपीडी में 40-50 लोग मौजूद थे। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अस्पताल की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अंदर फंसा न हो।

एहतियात के तौर पर सभी मरीजों को नजदीकी राज अस्पताल और प्रसाप अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल मालिक उमेश गंगवार के मुताबिक, आग ऊपरी मंजिल के रेस्ट रूम में एमसीवी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से लगी। कमरे में रखे सोफों के कारण धुआं ज्यादा फैला। गनीमत रही कि आग वाले कमरे में कोई मरीज नहीं था और हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article