29 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

शाहजहांपुर में नकली दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़, केमिकल-रिफाइंड-डिटर्जेंट से रोज बनता था 60 लीटर दूध

Must read

 

सहायक आयुक्त के नेतृत्व में छापा, 30 लीटर मिलावटी दूध और खोया नष्ट, बरेली के सृजनी दुग्ध केंद्र से जुड़े तार

शाहजहांपुर।जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केमिकल से नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। मौके से 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद हुआ है, जिसे नष्ट कर दिया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी मुन्नालाल पुत्र रामभरोसे मौके पर दूध से खोया बनाता हुआ मिला। जांच में दूध में मिलावट की पुष्टि हुई।

तलाशी के दौरान टीम को वहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के टिन, लॉन्ड्री लिक्विड डिटर्जेंट और एक अज्ञात सफेद केमिकल भी मिला। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी इन्हीं चीजों को मिलाकर केमिकल वाला दूध तैयार करता था।

बरेली तक सप्लाई का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह पिछले कई वर्षों से यह काम कर रहा है। वह रोजाना 50 से 60 लीटर केमिकल वाला दूध बनाता था और उसे गांव से इकट्ठा किए गए शुद्ध दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र पर सप्लाई करता था। इसके बाद यही मिलावटी दूध बाजार में पहुंचता था। सूचना मिलने पर बरेली खाद्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से दूध, खोया, रिफाइंड ऑयल, डिटर्जेंट और केमिकल के 5 अलग-अलग नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। बरामद पूरा माल सीज कर पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article