31 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

दवा न लगने पर लोहिया अस्पताल में हंगामा, स्टाफ नर्सों से अभद्रता का आरोप

Must read

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में गुरुवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब भर्ती मरीज को समय पर दवा न लगने को लेकर तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर कुछ तीमारदार स्टाफ नर्सों के कक्ष तक पहुंच गए और वहां नर्सों से अभद्रता की गई। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नवदिया निवासी शीला रानी को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मरीज को आपातकालीन कक्ष के पास बने वार्ड में रखा गया था। गुरुवार सुबह मरीज को दवा लगाए जाने में देरी होने को लेकर उसके तीमारदारों का पारा चढ़ गया। तीमारदारों ने पहले वार्ड में ही नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीमारदार स्टाफ नर्स के कमरे तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां मौजूद नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अचानक हुए हंगामे से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
अस्पताल के अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। हालांकि घटना के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल भी खड़े हुए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article