32 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

नेपाल की त्रासदी में मदद के लिए आगे आएं

Must read

 

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित किया है। इस कठिन समय में पड़ोसी देश के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।

यूथ इंडिया सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और आम नागरिकों से अपील करता है कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग दें।

आर्थिक सहयोग जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार द्वारा निर्धारित अधिकृत राहत कोष/माध्यम में भेजा जा सकता है, ताकि सहायता पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके।

आपका सहयोग किसी की जिंदगी में उम्मीद बन सकता है

आज नेपाल के हजारों परिवारों को भोजन, दवाइयों, आश्रय और जरूरी सुविधाओं की जरूरत है। हम सबका छोटा-सा योगदान मिलकर बड़ी राहत में बदल सकता है।
आइए, आपदा की इस घड़ी में सरहदों से ऊपर उठकर इंसानियत के साथ खड़े हों।
यूथ इंडिया परिवार की अपील,
सहयोग करें, संवेदना को शक्ति दें और नेपाल के बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में अपना योगदान दें।
— यूथ इंडिया

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article