शामली: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली (Shamli) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान (Haryanvi singer Ankit Balian) की शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते समय हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अंकित बालियान बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी थे। अंकित बालियान शाम के समय जिम करने के लिए शामली पहुंचे थे।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी का है, जहां पर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना उस में हुई जब अंकित बालियान शामली में कोतवाली क्षेत्र के आर्य पुरी नालापाठी स्थित एक जिम से वर्कआउट कर वापस अपने घर लौट वक्त अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में अंकित बालियान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
अंकित बालियान ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से सुर्खियों में आए थे। 2023 में यह गाना काफी चर्चित रहा और इसी के बाद उनकी पहचान हरियाणवी कलाकार के तौर पर मजबूत हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।


