29 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

उदयगंज में जुलूस का स्वागत, दिखी आपसी भाईचारे की मिसाल

Must read

 

– सदर और हुसैनगंज के जुलूस के पहुंचने पर आचार्य पंडित कृष्णचंद्र शुक्ल ने किया स्वागत
– धर्मगुरुओं को माला और शाल पहनाकर किया सम्मान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उदयगंज में सदर और हुसैनगंज से निकले जुलूस के पहुंचने पर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। जुलूस के स्वागत के लिए आचार्य पंडित कृष्णचंद्र शुक्ल मौजूद रहे। उन्होंने मौलाना महमूदुल हसन समेत अन्य धर्मगुरुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान धर्मगुरुओं को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान आचार्य पंडित कृष्णचंद्र शुक्ल और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
उदयगंज में हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। अलग-अलग समुदायों के धर्मगुरुओं का एक-दूसरे का सम्मान करना और गले मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
जुलूस के दौरान मौजूद लोगों ने भी आपसी भाईचारे और सौहार्द की इस भावना की सराहना की। कार्यक्रम में लोगों ने मिल-जुलकर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
उदयगंज में सामने आए इस दृश्य ने एक बार फिर लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की तस्वीर पेश की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article