28 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

रूस के गैस प्लांट में भीषण विस्फोट होने से 6 चीनी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत, 9 अब भी लापता

Must read

सुदूर पूर्वी अमूर: रूस (Russian) के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़े गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स (Gas-Chemical Complex) में आग और विस्फोट होने से हाहाकार मच गया। इस हादसे में छह चीनी नागरिकों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि नौ अन्य चीनी कर्मचारी लापता हैं। हादसा पाइरोलिसिस यूनिट के एक हिस्से में हुआ।

प्लांट के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गैस प्लांट की प्रेस सर्विस ने बताया कि मंगलवार को इस सुविधा केंद्र में आग लगी थी, जिसे बाद में बुझा दिया गया। यह घटना अमूर इलाके में स्थित एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में हुई, जो रूस के सुदूर पूर्व में है।

चीन-रूस की बड़ी औद्योगिक साझेदारी से जुड़े प्रोजेक्ट में हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में जिस समय यह हादसा हुआ प्लांट में उस समय उपकरणों की टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम चल रहा था।

चीन-रूस की बड़ी औद्योगिक साझेदारी से जुड़े इस प्रोजेक्ट में हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है। सबसे बस्दा सवाल खड़ा यह है कि अब उन नौ चीनी कर्मचारियों को लेकर है अभी तक कोई भी अपडेट नहीं है जो हादसे के बाद से एकदम लापता है।

यह प्रोजेक्ट रूस के सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में सिबुर और सिनोपेक के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। रूस की जांच समिति के आने के बाद ही गैस प्लांट में आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।जानकारी के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स की मुख्य पाइरोलिसिस यूनिट के एक सहायक तकनीकी हिस्से में अंतिम टेस्टिंग और कमीशनिंग के दौरान विस्फोट हुआ। इसके बाद वहां आग भड़क गई। कंपनी के मुताबिक मुख्य उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचा है

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article