29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में एक के पैर में गोली मारकर दोनों को किया गिरफ्तार

Must read

फतेहपुर: फतेहपुर जनपद के खागा और हथगांव थाना की संयुक्त पुलिस टीम (Joint police team) ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ (encounter) हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में 50 वर्षीय अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके बेटे को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना खागा में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के वांछित और प्रकाश में आए आरोपी इलाके में मौजूद हैं, जब संयुक्त पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की तो आरोपियों की तरफ से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शहजादे पुत्र दरगाही, निवासी ग्राम अमांव, थाना खागा के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मौके से भागने की कोशिश कर रहे उसके बेटे सीबू उर्फ शहबाज आलम को पुलिस ने कॉम्बिंग कर दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार और घायल आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक औजार और हथियार जिनमें 6 चाकू, 2 कुल्हाड़ी और 1 चापड़ ​गोवंश बांधने के लिए रस्सी, डोरी व सीकड़ और 2 साल वाले पत्थर, 1 अवैध तमंचा (315 बोर), 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों समेत अन्य जनपदों में भी 13 से अधिक गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम इनके अन्य आपराधिक इतिहास और संपर्कों की गहनता से छानबीन कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article