बढ़पुर मोहल्ले में टूटी हुई पुलिया और खुले गड्ढे स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मौके पर जमा गंदा पानी और खराब रास्ते के चलते राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की खराब स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। खुले गड्ढे के कारण यहां कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, खासकर बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है।
लोगों ने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान समय रहते किया जाना जरूरी है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति न बने।
स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार विभाग से पुलिया की मरम्मत कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।


