28 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

ठाकुरगंज में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 13 लोगो का किया चालान

Must read

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज (Thakurganj) में सार्वजनिक स्थान पर शराब (alcohol) पीने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों का धारा 34 के तहत चालान किया। कार्रवाई के दौरान चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह उपनिरीक्षक अमर सिंह कांस्टेबल अमन कुमार और विनोद राणा समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

खबरों के मुताबिक, ठाकुरगंज क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में प्रेरणा स्थल चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों का धारा 34 के तहत चालान किया गया है।

कार्रवाई के दौरान चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह उपनिरीक्षक अमर सिंह कांस्टेबल अमन कुमार और विनोद राणा समेत पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article