30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत

Must read

 

इटावा से पेट्रोल पंप पर काम कर लौट रहे थे घर एक की आठ माह पहले हुई थी शादी दूसरा कर रहा था पढ़ाई

सौरिख संवाददाता: इटावा से पेट्रोल पंप पर काम करके बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सौरिख थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास नहर पुल के मोड़ पर इटावा जा रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।परौर गांव निवासी पवनेश उर्फ पवन कुमार (24) पुत्र ब्रजेश कुमार और रूप सिंह (22) पुत्र राजवीर इटावा में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से इटावा से अपने गांव लौट रहे थे। करीब साढ़े दस बजे सकरावा थाना क्षेत्र में उमरपुर गांव के पास नहर पुल के मोड़ पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सौरिख पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्तों की मौत की खबर से परौर गांव में सन्नाटा पसर गया।आठ माह पहले हुई थी पवन की शादी मृतक पवनेश उर्फ पवन की शादी करीब आठ माह पहले चिकनपुर निवासी शिवानी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में मां मंजू देवी और छोटा भाई संदीप है। संदीप ऋषि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। बेटे की मौत से मां मंजू देवी बेसुध हैं।
रूप सिंह के परिवार में भी मातम
दूसरे मृतक रूप सिंह के परिवार में मां अनीता, भाई प्रांशु और तीन बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।हादसे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ और सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रोडवेज बस की टक्कर से हुई दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची रही। उधर सकरावा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने रोडवेज बस चल रहे ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है एक्सीडेंट करने के बाद ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article