30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार

Must read

 

बोले- मेरा नाम लेकर सीधा बोल देते, अहंकार ऐसा आचरण सिर्फ पतन लाता है; जाट समाज के अपमान से भी जोड़ा मामला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार किया है। जयंत चौधरी ने कहा कि यदि अखिलेश यादव को उनसे कुछ कहना था तो वह सीधे उनका नाम लेकर अपनी बात कह सकते थे।

जयंत चौधरी ने कहा, “अखिलेश यादव को कुछ कहना था तो मेरा नाम लेकर सीधा बोल देते, लेकिन ये उनका अहंकार है। ऐसा आचरण सिर्फ पतन ही लाता है।”

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव की टिप्पणी को जाट समाज के अपमान से भी जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संकेत दिया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी समाज या समुदाय को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
अखिलेश यादव के बयान के बाद जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया से उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सपा और रालोद के बीच राजनीतिक तल्खी चर्चा में आ गई है। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article