कठवारा में एक ही रात चार स्थानों पर चोरी, छह दिन बाद भी खुलासा नहीं
लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कठवारा गांव में चोरों ने एक ही रात में चार स्थानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होने से चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों की निगरानी करने और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्ती नहीं बरती तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।


