28 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

गुड़ंबा में बुजुर्ग से 1.20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गुड़ंबा (Gudamba) में पुलिस ने बुजुर्ग से 1.20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गढ़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर की सक्रियता से आरोपी अमर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अपराधियों की तलाश में जुटे उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर को सूचना मिलते ही टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।

आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में बचे 3500 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग का बैग चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दोबारा गुड़ंबा क्षेत्र में वारदात की फिराक में था।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भोलेनाथ राय और कांस्टेबल विवेक सिंह की भी अहम भूमिका रही। गढ़ी चौकी प्रभारी की सक्रियता और पुलिस टीम की मुस्तैदी से पुरानी चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article