28 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट

Must read

 

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अखिलेश यादव और मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। प्रदेश सरकार के 11 मंत्रियों को भी जैकेट दी गई है। मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल नंदी को जैकेट मिल चुकी है। सुरक्षा मुख्यालय ने इन जैकेटों की खरीद की है और एक जैकेट की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने बताया कि उन्हें जैकेट मिल गई है, लेकिन इसे पहनने का तरीका अभी नहीं आता है। उनके मुताबिक, अब तक उन्हें इसे पहनने की ट्रेनिंग भी नहीं दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा और खुफिया इनपुट को देखते हुए एहतियातन यह व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि पहली बार अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, सरकार की ओर से जैकेट दिए जाने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

उत्तर प्रदेश में कुल 98 लोगों को कैटेगरी आधारित सुरक्षा मिली हुई है। इनमें 12 लोगों को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। इस सूची में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

जेड श्रेणी की सुरक्षा पाने वालों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं। वहीं, कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को वाई प्लस, वाई और एक्स श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा मुख्यालय की ओर से 44 नेताओं को जैकेट दिए जाने के पीछे किसी विशेष खतरे या खुफिया इनपुट की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article