34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी, किसान ने दी तहरीर

Must read

कमालगंज 📍
थाना क्षेत्र कमालगंज के खुदागंज चौकी अंतर्गत गांव सिधौली में चोरों ने एक किसान के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर से तेल और कीमती तार चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, गांव सिधौली निवासी दयाराम मिश्रा का निजी नलकूप उनके खेत पर लगा हुआ है। नलकूप के विद्युत कनेक्शन के लिए खेत में ही एक ट्रांसफार्मर रखा गया है। वर्तमान में कृषि फीडर पर रात्रि में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है, आपूर्ति केवल दिन में होती है। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया और तार भी काट कर चोरी कर लिए।
सुबह जब दयाराम मिश्रा अपने खेत पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त पड़ा मिला और तेल जमीन पर बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राम सहाय ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से क्षेत्र के किसानों में रोष और चिंता है। किसानों ने रात्रि में खेतों में रखे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा हेतु रात्रि में कृषि फीडर पर टू फेस विद्युत की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article